कबरई (Kabrai)

बुदेलखण्ड ग्रेनाइट खनिज के लिये एक समृद्ध इलाका रहा है। महोबा जिले की कबरई तहसील बुंदेलखंड मे इस उधोग का गढ मानी जाती है। आधुनिक विकास की आधारभूत संरचना विकास में इसका महत्व उल्लेखनीय है। कवरई में लगभग 350 क्रशर उधोग स्थापित हैं । इस नगर को पत्थरों की रानी भी कहा जाता है। यहा पाँच पहाडी से घिरा हुआ नगर क्षेत्र है । यहाँ पर कलशहा बाबा का मन्दिर लोगो की आस्था का केन्द्र है।

अपने औधोगिक विकास के कारण यह नगर आस पास के श्रमिक रोजगार का भी एक बडा केन्द बनकर उभरा है। यह बुंदेलखंड की कुछ सर्वाधिक शासन को राजस्व प्रदान करने वाली तहसील में सें एक है। इस नगर को विकास की मुख्य धारा से जोडने के एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में ” कबरई सागर फोरलेन” का निर्माण प्रस्तावित होकर प्रक्रिया प्रारंभ हो गयी है।

Leave a Reply