मौदहा ( Maudaha )

मौदहा नगरपालिका हमीरपुर जिले की एक तहसील है। 1936 मे यहां जनपदीय कांग्रेस अधिवेशन में पंडित जवाहरलाल नेहरु एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद का आगमन हुआ था। मौदहा में लगभग 400 वर्ष से कंस मेले का अद्भुत आयोजन किया जाता है। मौदहा की एक और विशेषता यहाँ की चादीं की मछली की कारीगरी है जो एक स्वर्णकार परिवार की अनूठी विरास्त है। जिसके लिये उस परिवार को विरासत से सम्मान प्राप्त होता रहा है। क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था हेतु मौदहा बाधं एक प्रमुख स्रोत है।

Leave a Reply