बुंदेलखंड ( बुन्देली ) बधाई नृत्य

बुंदेलखंड बधाई नृत्य , मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का एक लोक प्रिय अनुष्ठानिक नृत्य है | यह नृत्य बुंदेलखंड के सर्वाधिक लोकप्रिय लोक नृत्य में से एक है | यह नृत्य ख़ुशी के अवसरों जैसे – जन्म , विवाह ,तीज त्योहारों पर किया जाता है | इस नृत्य में पुरूष और महिलाएं दोनों एक साथ मिलकर भाग लेते है | इस नृत्य के दौरान , ख़ुशी और भक्ति से भरे हुए लोग देवताओ के सामने नृत्य करते है | और पूरी हुई  इच्छाओं के लिए आभार व्यक्त करते है | ऐसा भी माना जाता है कि यह नृत्य शीतला माता देवी की आराधना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस नृत्य को किया जाता है |

Leave a Reply